फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   There was a stir in the Municipal Corporation over the issue of the pyre not being lit.

Pauri News: चिता नहींं जलने के मामले पर नगर निगम में हड़कंप

Sun, 05 Apr 2026 11:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 05 Apr 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
There was a stir in the Municipal Corporation over the issue of the pyre not being lit.
श्रीनगर। अलकेश्वर घाट पर गीली लकड़ियों के कारण 19 वर्षीय युवती की चिता चार घंटे तक नहीं जल पाने की हृदयविदारक घटना पर रविवार को खबर प्रकाशित होने पर नगर निगम हरकत में आ गया है। निगम प्रशासन ने मामले में कार्रवाई के संकेत दिए हैं लेकिन साथ ही लिखित शिकायत का इंतजार भी कर रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक ने कहा कि इस मामले में कोई लिखित शिकायत निगम को प्राप्त नहीं हुई है। हालांकि, फोन के माध्यम से पूरे प्रकरण की जानकारी दी गई है। उन्होंने माना कि रविवार को अवकाश होने के कारण शिकायत पत्र कार्यालय तक नहीं पहुंच पाया होगा। उन्होंने साफ कहा कि जैसे ही लिखित शिकायत प्राप्त होती है, संबंधित लकड़ी टाल संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शनिवार को वार्ड संख्या 12 की 19 वर्षीय युवती के अंतिम संस्कार के दौरान परिजनों को गीली व कच्ची लकड़ियां दी गई थीं, जिससे चिता घंटों तक नहीं जल सकी। अंततः परिजनों को मजबूर होकर डीजल और टायर जलाकर अंतिम संस्कार करना पड़ा। इस घटना के बाद लोगो में गहरा आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed