फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   There is no gynecologist and obstetrician in the sub district hospital for six months

Pauri News: उप जिला अस्पताल में छह माह से स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ नहीं

Wed, 19 Jun 2024 05:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 19 Jun 2024 05:50 PM IST
विज्ञापन
There is no gynecologist and obstetrician in the sub district hospital for six months
श्रीनगर। उप जिला अस्पताल श्रीनगर में छह माह से स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ नहीं होने से दिक्कतें बनी हुई है। इससे गर्भवती महिलाओं को सामान्य प्रसव या ऑपरेशन संबंधी मामलों के लिए बेस अस्पताल जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उप जिला अस्पताल श्रीनगर में दो स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ के पद स्वीकृत हैं। अभी छह माह पहले तक यहां एक पद पर विशेषज्ञ डाॅक्टर तैनात थी, लेकिन उनके अवकाश पर चले जाने के बाद यह पद भी रिक्त हो गया है। इससे अस्पताल में विभिन्न रोगों को निदान कराने के लिए पहुंचने वाली महिलाओं को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गत छह माह से स्त्री रोग विशेषज्ञ की सेवाएं नहीं मिलने से महिलाओं को यहां से बेस अस्पताल में उपचार के लिए जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. गोविंद पुजारी ने बताया कि उप जिला अस्पताल श्रीनगर में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ के दो पद स्वीकृत हैं, जिसमें से एक पद पर डॉक्टर की तैनाती थी। वह दिसंबर में अवकाश पर चली गई। उसके बाद उन्होंने अवैतनिक अवकाश लिया है, जिससे अस्पताल में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ की सेवाएं नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed