{"_id":"670812b1e87572d31a043eee","slug":"there-is-no-biomedical-waste-management-in-remote-area-hospitals-dm-angry-pauri-news-c-5-1-gkp1010-522237-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: दूरस्थ क्षेत्र के अस्पतालों में नहीं है बायोमेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन, डीएम नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: दूरस्थ क्षेत्र के अस्पतालों में नहीं है बायोमेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन, डीएम नाराज
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिले के दूरस्थ क्षेत्रों के अस्पतालों में बायोमेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को वैज्ञानिक तरीके से बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण करने लिए योजना तैयार करते हुए रिपोर्ट तलब की। ब्लॉकों में कूड़ा निस्तारण को लेकर डीएम ने विकास विभाग को जल्द ही कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए हैं। कलक्ट्रेट में नमामि गंगे के तहत जिला स्तरीय गंगा समिति की समीक्षा करते हुए डीएम डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि बीते दिनों सीएचसी थलीसैण के निरीक्षण के दौरान इंजेक्शन व सीरिंज सामान्य कूड़ेदान में पाए गए। कहा कि अस्पताल प्रबंधन को बायोमेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन की वैज्ञानिक जानकारी नहीं है। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को जिले के अस्पतालों व क्लीनिकों में बायोमेडिकल वेस्ट का निस्तारण वैज्ञानिक तरीके से करने के निर्देश दिए। इस मौके पर डीएम ने सभी 15 विकास खंडों में कूड़ा निस्तारण करने को कहा। उन्होंने कंपेक्टरों के माध्यम से कूड़ा निस्तारण के साथ ही सभी सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों की साफ सफाई करवाते हुए एक पखवाड़े के भीतर उपयोग में लाने के कहा।
उन्होंने सभी बीडीओ व एएमए जिला पंचायत को कूड़ा निस्तारण के लिए लगाए गए कंपेक्टर को प्राथमिकता के आधार पर सुचारू करने कहा। डीएम ने सख्त हिदायत दी कि कंपेक्टर व कूड़ा कलेक्शन वाहन हमेशा चालू अवस्था में रखने होंगे।
उन्होंने निर्माण एवं विध्वंस प्रबंधन को लेकर कोटद्वार, श्रीनगर, पौड़ी को छोड़कर अन्य सभी निकाय अफसरों को भूमि के चयन संबंधी कार्रवाई तत्काल पूरा करने को कहा। चेतावनी दी कि इस मामले में हीलाहवाली पर संबंधित अफसर पर दंडात्मक कार्रवाई होगी। इस मौके पर डीएफओ पौड़ी स्वप्निल अनिरुद्ध, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक राजचंद्र शेठ, डीटीओ केएस नेगी, एसीएमओ डॉ. पारुल गोयल आदि शामिल रहे।