फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   There is a need to take seriously the loss of life caused by gangsters: Godiyal

गुलदारों से हो रही जनहानि को गंभीरता से लेने की जरूररत : गोदियाल

Tue, 13 Feb 2024 07:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 07:29 PM IST
विज्ञापन
There is a need to take seriously the loss of life caused by gangsters: Godiyal
श्रीनगर। श्रीनगर के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि गुलदारों से जो जन हानि हो रही है उसे गंभीरता से लेने की आवश्यकता है। जिस प्रकार से जगह-जगह पर घटनाएं हो रही है, जानें गई हैं वह गंभीरता का विषय है।
विज्ञापन

पहली बार गुलदार के भय से श्रीनगर में कफ्र्यू लगाया गया है। गोदियाल ने कहा कि जितनी गंभीर स्थिति है उतने ही संजीदा होकर प्रशासन को काम करना पड़ेगा, लेकिन यह उतना दिखाई नहीं दे रहा है। इसके लिए उन्होंने कहा कि सरकार को नीतियों में परिवर्तन करना पड़ेगा। सरकार को यह हिसाब देना पड़ेगा कि जो पकड़े हुए गुलदार हैं, वह कहां रखे गए हैं। कहा कि ऐसी दीर्घकालीक योजना होनी चाहिए जिससे गुलदार रिहायशी इलाकों में न आ पाए। उन्होंने कहा कि श्रीनगर नगर निगम क्षेत्र की सड़कें गड्ढों से पटी हैं। इन गड्ढों को ठीक करने के बजाय नगर निगम द्वारा प्रत्येक पांच मीटर पर प्रचार के बैनर लगाए गए हैं। उन बैनरों पर जितना खर्च हो रहा है उतना सड़क पर बने गड्ढों को पाटने में लगा होता तो गड्ढे कम होते। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed