फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The team of Falaswadi became the winner of the football competition

फलस्वाड़ी की टीम बनी फुटबाल प्रतियोगिता की विजेता

Thu, 13 Jan 2022 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
The team of Falaswadi became the winner of the football competition
मकरैण मेला समिति पैडुलस्यूं की ओर से आयोजित स्व. अनूप किशोर मेमोरियल फुटबाल प्रतियोगिता में फलस्वाड़ी की टीम विजेता रही जबकि एफसी रेंजर की टीम उपविजेता रही। समिति की ओर से विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मकरैण मेला समिति पैडुलस्यूं की ओर से आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य व समिति के अध्यक्ष कुलदीप रावत ने किया। जबकि द्वितीय मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अतिथि गो सेवक दयाल कोली ने किया। इस दौरान हुआ फुटबाल का फाइनल मुकाबला खेल मैदान घस्तोली (कंडारा) में फलस्वाड़ी व एफसी रेंजर पौड़ी की टीमों के बीच खेला गया। प्रतियोगिता में फलस्वाड़ी की टीम ने एफसी रेंजर की टीम को एकतरफा मुकाबले में 1-0 से हराकर चैंपियनशिप जीती। एफसी रेंजर उपजिवेता रही। तृतीय स्थान के लिए च्वींचा पौड़ी की टीम व जय कंडोलिया टीम पौड़ी के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें च्वींचा की टीम 2-0 से विजेता बनी। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य व समिति के अध्यक्ष कुलदीप रावत ने किया। द्वितीय मुकाबले का आगाज मुख्य अतिथि गो सेवक दयाल कोली ने किया। सुदर्शन नेगी व भूपेंद्र रावत प्रतियोगिता में निर्णायक रहे। इस अवसर समिति के कोषाध्यक्ष कुलदीप गुसाईं, देवेंद्र सिंह, प्रभात, संजय कठैत और मिथिलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मकरैण मेला स्थगित
श्पौड़ी। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर पैडुलस्यूं व घुसगलीखाल में मकरैण मेलों का हर वर्ष आयोजन किया जाता है, लेकिन इस वर्ष भी कोविड संक्रमण के चलते मेला स्थगित कर दिया गया है। मकरैण मेला समिति पैडुलस्यूं के सचिव प्रशांत रावत ने बताया कि कोविड संक्रमण को देखते हुए मेला स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। मकरैण मेला समिति घुसगलीखाल के मुख्य सलाहकार अनुसूया प्रसाद सुंदरियाल ने बताया कि मेले के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं, लेकिन दुर्गा माता मंदिर में सीमित लोगों की मौजूदगी में पूजा-अर्चना की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed