फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The smell spreading from the garbage pile in the dumping zone

डंपिंग जोन में लगे कूड़े के ढेर से फैल रही बदबू

Wed, 15 Sep 2021 07:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 07:05 PM IST
विज्ञापन
The smell spreading from the garbage pile in the dumping zone
श्रीनगर अलकनंदा नदी के किनारे लगे कूड़े के ढेर को खा रहे जानवर - फोटो : SHRINAGAR
पालिका के कूड़ा डंपिंग जोन में कूड़ा निस्तारण न होने पर रेल परियोजना के निर्माण कार्य में लगे श्रमिक और स्थानीय लोग दुर्गंध से परेशान हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार पालिका से गुहार लगाने पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

पालिका की ओर से शहर से एकत्रित कूड़े को अलकनंदा किनारे बनाए गए अस्थायी डंपिंग जोन में निस्तारित किया जाता है। कुछ समय से कांपैक्ट मशीन खराब होने के कारण कूड़ा निस्तारण नहीं किया जा रहा है। जिस कारण डंपिंग जोन में टनों कूड़ा जमा है जबकि रेलवे परियोजना की ओर से डंपिंग जोन के एक ओर मोटर और दूसरी तरफ रेल पुल का निर्माण कार्य जारी है। इस पर दर्जनों श्रमिक काम कर रहे हैं। इसके साथ ही करीब 100 मीटर दूरी पर नामामि गंगे का स्नान घाट होने से हर समय लोगों की भीड़ जमा रहती है। डंपिंग जोन से लगी आवासीय बस्ती के लोग और व्यवसायी सौकत, जगतराम, अशोक, दिनेश व आनंद सिंह ने बताया कि करीब एक वर्ष से ज्यादा समय से डंपिंग जोन में कूड़े के ढेर लगे हैं। इसकी दुर्गंध से वह परेशान हैं। कई बार पालिका को समस्या से अवगत करवाया गया लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हो पाई है। वहीं दूसरी ओर पालिका के अधिशासी अधिकारी रोहिताश्व शर्मा ने बताया कि पालिका का स्थायी कूड़ा निस्तारण केंद्र तैयार हो चुका है। पहुंच मार्ग सही न होने से समस्या बनी हुई है। कल अस्थायी डंपिंग जोन का निरीक्षण कर समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed