फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The relatives of the infected deceased will no longer have to wander

संक्रमित मृतक के परिजनों को अब भटकना नहीं पड़ेगा

Sun, 23 May 2021 10:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
The relatives of the infected deceased will no longer have to wander
कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों को अंतिम संस्कार की व्यवस्थाएं जुटाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। तहसील प्रशासन ने अंतिम संस्कार में प्रयोग होने वाली सामग्री की उपलब्धता व शव वाहन के संबंध में हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। हेल्प लाइन संबंधी पोस्टर कोविड अस्पताल सहित प्रमुख स्थानों पर चस्पा कर दिए गए हैं। प्रशासन की ओर से सभी सेवाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित शवों के अंतिम संस्कार के लिए पीड़ित परिजनों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। परिजनों के समक्ष सबसे बड़ी समस्या कोरोना संक्रमित शव को अंतिम संस्कार के लिए मोर्चरी से श्मशान घाट तक ले जाने की हो रही है। शव को ले जाने के लिए वाहन ही नहीं मिल रहे हैं। कई बार दाह संस्कार के लिए लकड़ी और केरोसिन तेल की भी दिक्कत हो जाती है।
विज्ञापन

इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए तहसील प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इस संबंध में कोविड अस्पताल, मोर्चरी, पौड़ी बस अड्डे के समीप व श्मशान घाट के प्रवेश द्वार पर फ्लैक्स लगाए हैं। इन फ्लैक्सों पर शव वाहन संचालक, लकड़ी-तेल से संबधित व्यक्ति व एसडीआरएफ का नंबर लिखा गया है। एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पीड़ित परिजन इन नंबरों पर फोन कर लकड़ी, तेल व शव वाहन की व्यवस्था कर सकते हैं। यदि शव के अंतिम संस्कार के लिए पर्याप्त लोग नहीं हैं, तो एसडीआरएफ अंतिम संस्कार में सहयोग करेगी। एसडीएम ने कहा कि प्रशासन का पूरा प्रयास है कि दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिजनों का यथा संभव मदद कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन नंबरों पर करें फोन
शव वाहन के लिए - 7055979989
लकड़ी/तेल के लिए - 9458307956
एसडीआरएफ के लिए - 74172114390
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed