फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The registrant issued the mess tender by creating the code: Congress

कुलसचिव ने कूट रचना कर जारी की मैस निविदा : कांग्रेस

Wed, 30 Jun 2021 07:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
The registrant issued the mess tender by creating the code: Congress
जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में मैस निविदा आवंटन को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेसियों ने मैस निविदा आवंटन पर सवाल उठाते हुए ई-निविदा जारी करने के साथ ही पूरे प्रकरण की जांच करने की मांग की। आरोप लगाया कि निविदा षड्यंत्र कर जारी की गई है, जो नियमों का घोर उल्लंघन है।
विज्ञापन

बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व ब्लाक प्रमुख कोट नवल किशोर के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने डीएम/संस्थान के प्रभारी निदेशक विजय कुमार जोगदंडे से मुलाकात की। नवल किशोर ने कहा कि घुड़दौड़ी कॉलेज के कुलसचिव ने नवंबर 2020 में कूट रचना कर न्यून प्रसार वाले समाचार पत्र में मैस की निविदा जारी की, जिसे अब आवंटित कर दिया गया है। नियमानुसार उक्त निविदा ई-निविदा के माध्यम से जारी होनी चाहिए थे, जिसका प्रचार-प्रसार हो सके, लेकिन कुलसचिव ने चहेती फर्म को लाभ पहुंचाने के लिए नियमों का खुला उल्लंघन किया है। युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष आशीष नेगी ने कहा कि संस्थान ने वर्ष 2018 को मैस निविदा जारी की थी, जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया था और निविदा निरस्त हो गई थी। अब कूट रचना के साथ कुलसचिव ने चहेते को लाभ पहुंचाने के लिए बाहरी फर्म को निविदा आवंटित कर दी है। डीएम जोगदंडे ने मामले की जांच करवाने का भरोसा दिया। इस अवसर पर कैलाश बिष्ट, संजय नेगी, मोहित सिंह, बलवीर राणा और सतीश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed