फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The procession carried the message of justice, education, and equality.

Pauri News: शोभायात्रा से न्याय, शिक्षा और समानता का दिया संदेश

Tue, 14 Apr 2026 07:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 14 Apr 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
The procession carried the message of justice, education, and equality.
श्रीनगर/कीर्तिनगर/देवप्रयाग। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती समानता दिवस के रूप में मनाई गई। श्रीनगर में भीम आर्मी भारत एकता मिशन की ओर से उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद नगर में शोभायात्रा के माध्यम से सामाजिक न्याय, शिक्षा और समानता का संदेश दिया गया। मौके पर आयोजित सभा में उनके विचारों को आत्मसात करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. आलोक सागर गौतम, कार्यक्रम अध्यक्ष रमेश प्रकाश शाह, मिशन के जिलाध्यक्ष सुरेश मुयाल, गोपाल सक्सेना, पीके रूदियाल, जयप्रकाश, इंद्र सिंह, रमेश भदोडिया आदि मौजूद रहे। वहीं कीर्तिनगर और देवप्रयाग में भी बाबा साहेब कीजयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। यहां भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कीर्तिनगर आंबेडकर पार्क में एकत्रित होकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहीं राजकीय पॉलीटेक्निक श्रीनगर में आंबेडकर चेतना समिति की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। मौके पर कीर्तिनगर में डॉ. प्रताप भंडारी, उत्तम सिंह असवाल, गम्मा सिंह, मोहनानंद डोभाल, सुनील कुमार, कविता देवी, नरेंद्र कुंवर, आशुतोष रावत, रावत, पूर्व सभासद जगतंबा कुमाई, मनोज जोशी व प्रियंका तथा श्रीनगर में मंगत मटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed