फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The process of suspension from the hostel of the arrested student started

गिरफ्तार छात्र के छात्रावास से निलंबन की प्रक्रिया शुरू

Tue, 01 Jun 2021 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
The process of suspension from the hostel of the arrested student started
एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार छात्र को छात्रावास से निलंबित करने के लिए गढ़वाल विवि प्रशासन ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्य छात्रावास अधीक्षक का कहना है कि मामले में तथ्य जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही इस संबंध में निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को श्रीनगर पुलिस ने गढ़वाल विवि बिड़ला परिसर के दो छात्रों को चरस बेचने के मामले में गिरफ्तार किया था। रविवार शाम को चेकिंग के दौरान बिड़ला परिसर के पीछे बुघाणी रोड पर श्रीनगर पुलिस ने बीटेक के छात्र नाम निशिकेत निवासी ग्राम ननोली पिथौरागढ़ और एचएम के छात्र प्रवीण नेगी कफारतीर (नारायणबगड़) से 212 ग्राम चरस बरामद की थी। निशिकेत बिड़ला परिसर के बाबू जगजीवनराम छात्रावास में रहता है। अब गढ़वाल विवि प्रशासन ने निशिकेत को छात्रावास से निलंबित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विवि के मुख्य छात्रावास अधीक्षक डॉ. मोहन पंवार ने बताया कि जानकारी मिली है। एक माह पहले भी नितिकेश ने छात्रावास में कुछ विवाद किया था। छात्र की संदिग्ध हरकतों को देखते हुए जल्द छात्रावास से निलंबन पर निर्णय लिया जाएगा। इस संबंध में तथ्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed