फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The pair of Sumiti, Namita, Ankita topped the Rangoli

रंगोली में सुमिति, नमिता, अंकिता की जोड़ी रही अव्वल

Mon, 18 Oct 2021 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
The pair of Sumiti, Namita, Ankita topped the Rangoli
श्रीनगर मेडिकल कालेज में चल रही प्रतियोगिताओं में रंगोली का निरीक्षण करते हुए निर्णायक मंडल के ? - फोटो : SHRINAGAR
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित जील-2021 (वार्षिक सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता) के तीसरे दिन विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित हुईं। बारिश की वजह से आउटडोर स्पर्धाएं स्थगित कर दी गईं।
विज्ञापन

सोमवार को मेडिकल कॉलेज में रंगोली, मेहंदी, कैरम, कविता पाठ एवं शतरंज स्पर्धाएं आयोजित हुईं। रंगोली में सुमिति काला, नमिता चंद व अंकिता सिंह की जोड़ी ने बाजी मारी। अक्षित भंडारी, आदित्य कुकरेती व शशंाक थपलियाल की टीम दूसरे और निखिल रामा, निकिता बिष्ट एवं प्रीति कन्याल की जोड़ी तीसरे स्थान पर रही। कार्यक्रम समन्वयक प्रो. दीपा हटवाल ने बताया कि मेहंदी व कविता पाठ के परिणाम घोषित नहीं हुए हैं। शतरंज एवं कैरम स्पर्धाओं के नॉकआउट राउंड चल रहे हैं। 21 अक्तूबर को जील-2021 का समापन होना है। शेष स्पर्धाओं के परिणाम समापन अवसर पर घोषित किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed