फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The pair of Sakshi and Himanshi won the badminton competition

Pauri News: साक्षी व हिमांशी की जोड़ी ने जीती बैडमिंटन प्रतियोगिता

Thu, 22 Dec 2022 11:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
The pair of Sakshi and Himanshi won the badminton competition
पाबौ में पुरस्कार के साथ विजेता टीमें व खिलाड़ी। - फोटो : PAURI
नेहरू युवा केंद्र पौड़ी की ओर से पाबौ संकुल की दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू हुईं। इस दौरान हुई बालिका वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता के युगल वर्ग में साक्षी व हिमांशी की जोड़ी विजेता और कुमकुम व खुशबू की जोड़ी उपविजेता रही। प्रतियोगिता में संकुल के 8 युवा मंडलों के 100 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

पाबौ के खेल मैदान में आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन नमामि गंगे के परियोजना अधिकारी अजय कुमार ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना से प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता के बालक वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता में युवा मंडल चोपडियूं, कबड्डी प्रतियोगिता में युवा मंडल पाबौ प्रथम रहा। लंबीकूद के बालक वर्ग में ग्राम कोटा के आदित्य कठैत ने प्रथम, ग्राम पाबौ के रोहित भंडारी ने द्वितीय व सिमखेत के आशीष कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की 200 मी. दौड़ में सिमखेत की गंगा पहले, चोपड़ा की खुशबू दूसरे व कोटा की कुमकुम तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में युवा मंडल सिमखेत, चोपडियूं, पाबौ, जवाड़ी, सकन्याणा, कोटा आदि के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। विजेता टीमों को टी-शर्ट, मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। राकेश कठैत, अमित बड़थ्वाल व ज्योति ने प्रतियोगिता के आयोजन में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed