फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The Methodist Church of Srinagar is 140 years old

140 वर्ष पुरानी है श्रीनगर की र्मेथोडिस्ट चर्च

Fri, 24 Dec 2021 07:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 07:48 PM IST
विज्ञापन
The Methodist Church of Srinagar is 140 years old
नगर में करीब 140 वर्ष पूर्व र्मेथोडिस्ट चर्च की स्थापना की गई थी, जिसमें दूर दराज गांवों से लोग प्रार्थना के लिए पहुंचते थे। जबकि वर्ष 1978 में एक और कैथोलिक चर्च बनाई गई। दोनों चर्च का उद्देश्य मानव और समाज का कल्याण है।
विज्ञापन

नगर की र्मेथोडिस्ट चर्च पौड़ी बस अड्डे के समीप स्थित है। पादरी अनिल विलियम ने बताया कि यहां पर हिंदी और गढ़वाली में प्रार्थना की जाती है। चर्च के सदस्य डा. आरए सिलास के अनुसार वर्ष 1880-81 में अंग्रेजी हुकूमत के दौरान श्रीनगर में एंग्लो वर्निकल के नाम से प्राथमिक विद्यालय की स्थापना की गई थी। जिसमें चर्च भी संचालित होती थी। वर्ष 1908 में यहां पर स्कूल के भवन की पहली मंजिल को प्रार्थना सभा के लिए छोटा हॉल बनाया गया था, जिसमें करीब 30 से 40 लोग ही बैठ पाते थे। समस्या से पार पाने के लिए फिर से वर्ष 2014 में यहां पर अलग से बड़ा हॉल बनाया गया। जिसमें करीब 300 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि चर्च के पहले पादरी हेनरी मैनसल के बाद उनके दादा स्व. आई सिलास 1903 से 1911 तक पादरी रहे हैं। वहीं, चर्च में संचालित होने वाली स्कूल में धीरे-धीरे छात्र संख्या कम कम होने से करीब 20 वर्ष पहले बंद हो चुका है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर नगर में वर्ष 1978 में शिक्षा के साथ ही दूसरी चर्च के रूप में सेंट थेरेसास ऑफ चाइल्ड जीसस को समर्पित कैथोलिक चर्च की स्थापना की गई है, जिसमें हर दिन प्रार्थना की जाती है। यह चर्च सेंट थेरेसास कान्वेंट स्कूल परिसर में स्थापित है। शहर स्थित दोनों चर्च में शुक्रवार रात क्रिसमस की प्रार्थना होगी। शनिवार को कैथोलिक चर्च प्रार्थना हेतु सभी के लिए खुली रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंजेल्स हेवन स्कूल में मनाया गया क्रिसमस दिवस
एंजेल्स हेवन स्कूल खंदूखाल में क्रिसमस दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने क्रिसमस कैरोल गाने के साथ ही ईसा मसीह की जन्मकथा को भी नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका विभा भट्ट, स्कूल के प्रबंधक आरपी भट्ट, शिक्षक इंदु, सुषमा, पंकज, विवेक, संतोष व रीना आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed