फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The melted lotus ritual in Kamleshwar temple

कमलेश्वर मंदिर में हुआ घृत कमल अनुष्ठान

Mon, 03 Feb 2020 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
The melted lotus ritual in Kamleshwar temple
माघ शुक्ल की सप्तमी (अचला सप्तमी) की रात्रि पौराणिक कमलेश्वर मंदिर में घृत कमल अनुष्ठान आयोजित किया गया। यह अनुष्ठान भगवान शिव को विवाह के लिए मनाने के लिए देवताओं की ओर से किया गया था।
विज्ञापन

शनिवार को अचला सप्तमी की रात्रि अनुष्ठान के दौरान मंदिर के महंत आषुतोष पुरी ने शिवलिंग को पंचगव्य से स्नान कराया गया। इसके बाद कंबल और मालू के पत्तों से शिवलिंग ढंग दिया गया। अनुष्ठान की परंपरा के अनुसार महंत ने रात 11 बजे दिगंबर अवस्था (शरीर पर मात्र एक कपड़ा लपेटकर) में जमीन में लोटकर लिंग की परिक्रमा की। तत्पश्चात भगवान भोलेनाथ की पूजा की गई। रविवार को ब्रह्म मुहूर्त में कंबल और मालू के पत्ते हटाकर घी को प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। पंडित दुर्गा प्रसाद बमराड़ा, आशीष पुरोहित, प्रदीप फोंदणी, विमल कपरवाण व प्रकाश चंद्र खंकरियाल ने पूजा संपन्न कराई। दीपिका पुरी ने भगवान शिव के भोग के लिए व्यंजन बनाए। इस अवसर पर राज्य सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष अतर सिंह असवाल, सुषमा असवाल, एसएसबी के कमांडेंट डा. विनय अग्रवाल व डा. ममता अग्रवाल आदि मौजूद थे। वहीं इस दौरान विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने अनुष्ठान के बाद मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाकर परिसर की साफ सफाई की। इस मौके पर दल के जिला संयोजक राजन कुमार, अर्जुन गुसांई, राजीव सिलेलान, मनीष सूर्यान, दीपक कुमार, मनोज थापा, प्रदीप, सुमित जोशी, शुभम, शशांक व दुर्गा वाहिनी की राधा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed