{"_id":"63124138eb1eba149b17348e","slug":"the-guldar-that-killed-a-five-year-old-child-was-piled-up-pauri-news-drn421648587","type":"story","status":"publish","title_hn":"Garhwal Forest Division: पैठाणी रेंज में पांच साल के बच्चे को निवाला बनाने वाला गुलदार हुआ ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Garhwal Forest Division: पैठाणी रेंज में पांच साल के बच्चे को निवाला बनाने वाला गुलदार हुआ ढेर
Sat, 03 Sep 2022 01:22 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 01:22 AM IST
सार
29 जुलाई को टीम को गांव से एक किमी दूर जंगल में बच्चे का शव मिला। इसके बाद ग्रामीणों की मांग पर क्षेत्र में पिंजरा लगाने के साथ ही वन विभाग की टीम ने गश्त तेज कर दी थी। साथ ही क्षेत्र में शिकारी दल भी तैनात कर दिया था।
विज्ञापन
गुलदार
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गढ़वाल वन प्रभाग के पैठाणी रेंज स्थित एक गांव में पांच वर्षीय बच्चे को मारने वाला गुलदार ढेर हो गया है। मशहूर शिकारी जॉय हुकिल ने रेंज के बड़ेथ गांव में गुलदार को मार गिराया। वन विभाग की टीम ने पोस्टमार्टम कर गुलदार के शव को नष्ट कर दिया।
विज्ञापन
गढ़वाल वन प्रभाग पौड़ी के पैठाणी रेंज स्थित बड़ेथ गांव में बीती 28 जुलाई को लाल सिंह की पत्नी गोदांबरी देवी करीब आठ बजे घर से गोशाला जा रही थी। उनका पांच साल का बेटा आर्यन घर के आंगन में खेल रहा था। गोदांबरी जब गोशाला से घर लौटी तो आर्यन कहीं नहीं मिला। परिजनों व ग्रामीणों के आसपास खोजने पर उन्हें बच्चे का पजामा मिला था।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस व वन विभाग को दी। उसकी खोज की गई लेकिन वह कहीं नहीं मिला। 29 जुलाई को टीम को गांव से एक किमी दूर जंगल में बच्चे का शव मिला। इसके बाद ग्रामीणों की मांग पर क्षेत्र में पिंजरा लगाने के साथ ही वन विभाग की टीम ने गश्त तेज कर दी थी।
विज्ञापन
साथ ही क्षेत्र में शिकारी दल भी तैनात कर दिया था। वन क्षेत्राधिकारी पैठाणी डीसी नौटियाल ने बताया कि आदमखोर गुलदार को शिकारी जॉय हुकिल ने बृहस्पतिवार रात 10 बजे मार गिराया। उन्होंने बताया कि मारा गया गुलदार मादा है जिसकी उम्र सात वर्ष है। वहीं डीएफओ गढ़वाल मुकेश कुमार ने कहा कि मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए सामूहिक सहभागिता आवश्यक है।