{"_id":"639f3d331d3acb6bf50a6988","slug":"the-government-is-doing-step-motherly-treatment-to-the-employees-federation-pauri-news-drn4313201179","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार उपनल कर्मचारियों के साथ कर रही सौतेला व्यवहार : महासंघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार उपनल कर्मचारियों के साथ कर रही सौतेला व्यवहार : महासंघ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपनल कर्मचारी महासंघ ने प्रदेश सरकार पर सौतेला व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया है। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद गोदियाल ने कहा कि उच्च न्यायालय उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण के पक्ष में आदेश दे चुकी है। लेकिन प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के नियमितीकरण करने के बजाय हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।
रविवार को जिला पंचायत सभागार पौड़ी में उपनल कर्मचारी महासंघ के जिला अधिवेशन का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के पौड़ी, श्रीनगर, कोटद्वार सहित विभिन्न क्षेत्रों से 130 उपनल कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। महासंघ के प्रदेश महासचिव विनोद प्रसाद ने कहा समस्त उपनल कर्मचारी सड़क से लेकर सदन तक अपने अधिकारियों की लड़ाई एकजुटता के साथ लड़ेंगे।
महासंघ के सभापति वीरेंद्र खरकलियाल ने कहा कि 56 दिनों तक सभी साथियों ने आंदोलन किया, प्रदेश सरकार ने नियमितीकरण, समान कार्य समान वेतन सहित सभी मांगों के समाधान का भरोसा दिया। लेकिन अब सरकार उपनल कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।
विज्ञापन
लक्ष्मण अध्यक्ष व मदन मोहन बने जिला मंत्री
अधिवेशन में जनपद पौड़ी की नवीन कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। जिसमें लक्ष्मण सिंह भंडारी को पौड़ी जिले का अध्यक्ष, प्रमिला को उपाध्यक्ष, मदन मोहन को जिला मंत्री व प्रवीन रावत को कोषाध्यक्ष चुना गया। संचालन मनोज सेमवाल ने किया। इस अवसर पर कोर कमेटी के अध्यक्ष महेश भट्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राणा, सचिव नरेश शाह, संगठन मंत्री महेश आदि मौजूद रहे।