फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The funeral of the corona-infected dead will be held at ITI Ghat itself

आईटीआई घाट पर ही होगा कोरोना संक्रमित मृतकों का अंतिम संस्कार

Sat, 22 May 2021 09:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 09:34 PM IST
विज्ञापन
The funeral of the corona-infected dead will be held at ITI Ghat itself
कोरोना संक्रमित शवों का अंतिम संस्कार प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है। पूर्व में श्रीनगर के तीन घाटों पर कोरोना संक्रमित शवों का अंतिम संस्कार किया जा रहा था, लेकिन इन सभी स्थानों पर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई, जिस पर अब तहसील प्रशासन ने आईटीआई घाट को चयनित कर दिया है। आईटीआई घाट पर सभी व्यवस्थाएं जुटाई गई हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित शवों के अंतिम संस्कार के लिए पूर्व में श्रीकोट शिवालय के नीचे, शनि मंदिर के समीप अल्केश्वर घाट व भक्तियाना स्थित आईटीआई घाट को चयनित किया गया था लेकिन अल्केश्वर घाट व श्रीकोट घाट के लोगों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई थी। श्रीकोट निवासियों का कहना था कि शिवालय के समीप स्थित घाट पर नदी में पानी ना के बराबर है। वहीं अल्केश्वर घाट घनी आवासीय बस्ती के बीच है। लोगों की आपत्ति पर प्रशासन ने इन दोनों घाटों को कोरोना संक्रमित शवों के अंतिम संस्कार के मुक्त कर दिया है। आईटीआई घाट पर भी शवों के अंतिम संस्कार का भक्तियाना के लोगों ने विरोध किया। स्थानीय निवासियों ने कहा कि यहां हर रोज बड़ी संख्या में शवों के अंतिम संस्कार से क्षेत्र में गंध व धुआं फैल रहा है। उन्होंने किसी वीरान स्थान पर शवों के अंतिम संस्कार की मांग की। कहा कि जब तक वीरान स्थान चयनित नहीं हो जाता तब तक सभी घाटों पर व्यवस्थाएं जुटा कर अंतिम संस्कार किया जाए। वहीं एसडीएम श्रीनगर रविंद्र बिष्ट ने बताया कि अब केवल आईटीआई घाट पर ही कोरोना संक्रमित शवों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। आईटीआई घाट पर सभी व्यवस्थाएं जुटाई गई हैं। अंतिम संस्कार की सामग्री की उपलब्धता की सूचना के लिए मोर्चरी व कोविड अस्पताल में फ्लैक्स लगाया गया है, जिससे पीड़ित परिजनों को सामग्री जुटाने में दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed