फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The fourth women's awakening ceremony will be held at Ramlila Ground

Pauri News: रामलीला मैदान में होगा चतुर्थ महिला जागृति समारोह

Thu, 03 Apr 2025 10:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
The fourth women's awakening ceremony will be held at Ramlila Ground

विज्ञापन


श्रीनगर। प्रगतिशील जन मंच का चतुर्थ महिला जागृति समारोह 7 से 9 अप्रैल तक स्थानीय रामलीला मैदान में आयोजित होगा। तीन दिवसीय समारोह की मुख्य अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष पूनम तिवाड़ी होंगी। जबकि विशिष्ट अतिथि प्रो. मंजू पांडेय होंगी। अध्यक्ष विनोद मैठाणी ने बताया कि प्रथम दिन समारोह में महिला पार्षदों को सम्मानित किया जाएगा।

इसके अलावा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के साथ सामूहिक लोकगीत प्रतियोगिताएं भी होंगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. संपूर्ण सिंह रावत होंगे। द्वितीय दिवस के कार्यक्रम का उद्घाटन समाज सेवी गिरीश चंद्र पैन्यूली के हाथों किया जाएगा। इस मौके पर शाम को कवि सम्मेलन आयोजित होगा। मुख्य अतिथि प्रो. उमा मैठाणी एवं विशिष्ट अतिथ उमा घिल्डियाल होंगी। समारोह के अंतिम दिन प्रतियोगिताओं के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर सशक्त महिला सम्मान रुद्रप्रयाग की सिमरन रावत और अवर अभियंता श्रीनगर यतेंद्र कुमार को दिया जाएगा। पुरस्कार वितरण के बाद कूपनों के लक्की ड्रॉ निकाले जाएंगे। मुख्य अतिथि नगर निगम की महापौर आरती भंडारी के हाथों पुरस्कार वितरण किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed