फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The fight for the rights of the helpless, exploited and poor will continue

अहसहाय, शोषित व गरीब के हक की लड़ाई रहेगी जारी: सीटू

Mon, 30 May 2022 09:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 09:27 PM IST
विज्ञापन
The fight for the rights of the helpless, exploited and poor will continue
सीटू के 52वें स्थापना दिवस पर एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सबसे पहले तिलाड़ी कांड में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि संगठन हमेशा से ही असहाय, शोषित व गरीब के हक की लड़ाई लड़ता रहा है, यह लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन

सोमवार को मुख्यालय में आयोजित बैठक में सीटू के प्रांतीय महामंत्री महेंद्र जखमोला ने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार मजदूर व किसान विरोधी है। इस मौके पर सीटू के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत, जिला महामंत्री देवानंद नौटियाल, कोषाध्यक्ष टीका प्रसाद पोखलियाल, उम्मेद सिंह, महावीर रावत आदि मौजूद रहे। उधर, टिहरी में यूनियन के विधि विहार कार्यालय में आयोजित गोष्ठी में सीटू के राज्य प्रभारी कामरेड पीडी बलूनी ने कहा कि श्रमिकों की बेहतरी के लिए काम करना और उन्हें उनका हक दिलाना ही सीटू यूनियन काम है। इसी उद्देश्य से 1970 में इसकी स्थापना भी हुई थी। जिलाध्यक्ष विशाल सिंह राणा ने कहा कि आशा, भोजन माता और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए यूनियन सतत कार्य कर रहा है। चिंतामणि थपलियाल ने लगातार बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी पर चिंता जताते हुए सभी से जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष करने का आह्वान किया। इस मौके पर श्रीपाल चौहान, नित्यानंद बहुगुणा, प्रदीप रावत, भवानी, मंजू नेगी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed