फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The discrepancies in the rules to be recognized should be removed

मान्यता दिए जाने वाली नियमावली की विसंगतियां की जाय दूर

Mon, 06 Jun 2022 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
The discrepancies in the rules to be recognized should be removed
गढ़वाल मंडल मुख्यालय में उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान यूनियन की जिला कार्यकारिणी के गठन, प्रदेश स्तरीय सम्मेलन की तैयारियों, मान्यता दिए जाने वाली नियमावली की विसंगतियों आदि पर चर्चा की गई। पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने यूनियन को हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन

नगर पालिका सभागार में आयोजित उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की बैठक में यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी ने बताया कि इस यूनियन में विशुद्ध पत्रकारिता से जुड़े व्यक्तियों को ही स्थान दिया जा रहा है। प्रदेश स्तर पर कार्यकारिणी का गठन करने के बाद जिला स्तर पर कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। कहा कि यूनियन का दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आगामी 18 व 19 जून को देहरादून में होगा। इस दौरान पत्रकारों को सूचना विभाग से मान्यता दिए जाने वाली नियमावली में व्याप्त विसंगतियों, जिला सूचना विभाग में रिक्त पदों व पत्रकारों को उपलब्ध कराने वाली सुविधाओं के अभाव पर रोष जताया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री हरीश जोशी ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार राकेश रमण शुक्ला, प्रदेश कार्यकारिणी अनिल भट्ट, तिलकराज और सिद्धांत उनियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed