फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The condition of Nisni-Naugaon-Tandyun motor road will improve with two crores

Pauri News: दो करोड़ से सुधरेगी निसणी-नौगांव-टांड्यूं मोटर मार्ग की स्थिति

Mon, 28 Apr 2025 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
The condition of Nisni-Naugaon-Tandyun motor road will improve with two crores
पौड़ी। विकासखंड पौड़ी के अंतर्गत ग्रामीणों को बहुप्रतीक्षित निसणी-नौगांव-टांड्यूं मोटर मार्ग की सौगात मिल गई है। करीब दो करोड़ की लागत से इस मोटर मार्ग का पुनर्निर्माण व सुधारीकरण का कार्य किया जाना है। विधायक राजकुमार पोरी ने मोटर मार्ग के सुधारीकरण कार्य का शिलान्यास करते हुए इसे जनहित में बताया। उन्होंने कहा कि धामी सरकार ने नेतृत्व में विकास कार्यों को प्रमुखता से पूरा किया जा रहा है। उक्त मोटर मार्ग की लंबे समय से सुधारीकरण की मांग उठाई जा रही थी। बताया कि 2.76 किमी के इस मोटर मार्ग का निर्माण कार्य करीब दो करोड़ की लागत से पूरा किया जाएगा। उन्होंने लोनिवि निर्माण खंड को मोटर मार्ग के सुधारीकरण के कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। अपर सहायक अभियंता विकास बिष्ट ने बताया कि मोटर मार्ग को सीकूखाल- ज्वाल्पादेवी मोटर मार्ग पर करीब एक किमी से निसणी ग्राम पंचायत को लिंक किया जाना है। इस मौके पर ब्लॉक प्रशासक पौड़ी दीपक खुकसाल, अमित तोपाल, ओम प्रकाश जुगरान, सुशील रावत, रोबिन रावत, भूपेन्द्र रावत, विवेक ममगाईं आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed