{"_id":"6722332c2cb870e4b905e150","slug":"the-chairperson-of-the-state-womens-commission-also-took-cognizance-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-108950-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने भी लिया संज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने भी लिया संज्ञान
Wed, 30 Oct 2024 07:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Wed, 30 Oct 2024 07:31 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। कीर्तिनगर क्षेत्र में नाबालिग को मुस्लिम युवक द्वारा लव जिहाद में फंसाकर भगाने के मामले का उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने संज्ञान लिया है। उन्होंने कड़ा रुख जताते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी आयुष अग्रवाल से फोन पर वार्ता कर पूरे प्रकरण की गंभीर जांच व मामले में संलिप्त सभी आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कंडवाल ने पीड़ित किशोरी की काउंसलिंग व देखरेख की जिम्मेदारी सीडब्ल्यूसी की टीम द्वारा कराई जाने के निर्देश दिए हैं। यहां जारी बयाने में उन्होंने कहा कि देवभूमि में लव जिहाद, धर्मांतरण जैसी घटनाओं के लिए कोई स्थान नही है और ऐसा करने वाले या उसमें शामिल सभी आरोपियों के विरुद्ध जांच करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
कहा कि हमारी देवभूमि की बहन बेटियों को सोशल मीडिया में नाम बदलकर दोस्ती के नाम पर बहला फुसलाकर कर गुमराह करने वालों को बख्शा नही जाएगा। उन्होंने बताया कि एसएसपी टिहरी ने जानकारी दी है कि आरोपियों को गिरफ्तार कर कर लिया गया है। अभी नाबालिग को वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। इसके बाद पीड़िता को संप्रेक्षण गृह में भेजा जाएगा। मामले में नाबालिग के बयानों के आधार पर घटना की जांच की जा रही है। नाबालिग का मेडिकल किया जा रहा है। जानकारी व साक्ष्यों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।