{"_id":"67e58ad523d7f6ce200b9732","slug":"the-benefits-of-schemes-are-reaching-every-person-mla-pauri-news-c-5-1-gkp1010-650888-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर व्यक्ति तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ: विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर व्यक्ति तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ: विधायक
विज्ञापन
पौड़ी। विकासखंड कल्जीखाल में सेवा, सुशासन और विकास के तीन वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर लोगों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
उद्घाटन करते हुए विधायक राजकुमार पोरी ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि सरकार ने सबका साथ, सबका विकास की तर्ज पर लोगों की जरूरतों को अनुसार योजनाएं तैयार कर उन्हें धरातल पर उतारा। कहा कि केंद्र व राज्य सरकार जनता के हित में निरंतर कार्य कर रही है। जिसका नतीजा है कि आज देश व प्रदेश विकास की ओर तेजी से बढ़ रहा है। कहा कि हर व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। विधायक पोरी ने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है, जिसने यूसीसी लागू कर महिला अधिकारों को और अधिक मजबूत किया है।
कार्यक्रम में विधायक ने जरूरतमंदों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट, कृषि यंत्र व विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक बांटे। साथ ही विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत, विकासखंड द्वारीखाल प्रशासक/ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा, कल्जीखाल प्रशासक/ब्लॉक प्रमुख बीना राणा, एसडीएम रेखा आर्य, बीडीओ गंगा प्रसाद लखेड़ा, डॉ. आशीष गुसाई आदि शामिल रहे।