फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The asphalt of the Molkhakhal-Tilla road was uprooted, instructions for investigation

मोल्खाखाल-टीला मार्ग का डामर उखड़ा, जांच के निर्देश

Tue, 29 Mar 2022 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 07:15 PM IST
विज्ञापन
The asphalt of the Molkhakhal-Tilla road was uprooted, instructions for investigation
मोल्खाखाल-टीला मोटर मार्ग पर इस तरह उखड़ रहा है डामर। - फोटो : PAURI
विकास खंड थलीसैंण के मोल्खाखाल-टीला मार्ग पर हो रहे डामरीकरण की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने सवाल खड़े किए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पीएमजीएसवाई की ओर से मार्ग पर घटिया गुणवत्ता का डामरीकरण किया जा रहा है। डामर किए जाने से पहले मार्ग पर कंक्रीट नहीं बिछाए जा रहे हैं और मिट्टी के ऊपर ही नाममात्र का डामर बिछाया जा रहा है, जो कुछ दिनों में ही उखड़ जाता है। मामले में डीएम ने जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विकास खंड थलीसैंण के मोल्खाखाल-टीला मार्ग पर डामरीकरण हो रहा है। टीला के ग्रामीणों ने डामरीकरण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए डीएम से मामले की शिकायत की। ग्रामीण दिगंबर नेगी, धूम सिंह, महावीर सिंह व सोबत सिंह ने बताया कि पीएमजीएसवाई के श्रीनगर खंड की ओर से मोल्खाखाल-टीला मार्ग का निर्माण किया गया है। उक्त मार्ग 12 किमी लंबा है। मार्ग पर विगत 20 मार्च से डामरीकरण हो रहा है, लेकिन ठेकेदार घटिया गुणवत्ता का डामरीकरण कर रहा है। उन्होंने कहा कि डामर से पहले सड़क पर कंक्रीट नहीं बिछाई जा रही है, मिट्टी के ऊपर नाममात्र का डामर बिछाया जा रहा है, जो कुछ दिनों बाद ही उखड़ने लग जाता है। ग्रामीणों ने कहा कि यह जिले का दूरस्थ क्षेत्र है, इसकी सुध कोई नहीं लेता, इसीलिए अधिकारी व ठेकेदार मार्ग पर मनमर्जी का कार्य कर रहे हैं। कुलदीप बिष्ट ने कहा कि ग्रामीण लगातार क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को लेकर आवाज उठाते रहे हैं। ग्रामीणों ने वीडियो संदेश के माध्यम से घटिया डामरीकरण को उजागर किया।
विज्ञापन

ईई बोले, कोल्ड मिक्स विधि से बिछा रहे डामर
पीएमजीएसवाई श्रीनगर के अधिशासी अभियंता वीडी जोशी ने बताया कि मार्ग पर आपदा के तहत रख-रखाव के कार्य किए जा रहे हैं, जिसमें मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्सों पर कोल्ड मिक्स विधि से डामरीकरण किया जा रहा है। इसे सेट होने में समय लगता है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर सहायक व अवर अभियंता को निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद कमी पाए जाने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
- पीएमजीएसवाई श्रीनगर के अधिशासी अभियंता को मार्ग का निरीक्षण कर डामरीकरण की जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच में पाई जाने वाली कमियों को तत्काल दूर करने, साथ ही संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई को कहा गया है। अधिशासी अभियंता को दो दिन में जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। - डा. विजय कुमार जोगदंडे, डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed