{"_id":"612fae148ebc3e6ee235324e","slug":"the-affected-people-stopped-the-work-of-rail-project-in-saud-shrinagar-news-drn389144169","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौड़ में प्रभावितों ने रोका रेल परियोजना का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवप्रयाग सौड में रेलवे परियोजना के खिलाफ नारेबाजी व प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : SHRINAGAR
Link Copied
नगर क्षेत्र के सौड़ के प्रभावितों ने आरवीएनएल और प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए बुधवार को परियोजना का निर्माण कार्य बंद करवा दिया। प्रभावितों का आरोप है कि एक माह पूर्व बनी सहमति के बाद एक भी मांग पर कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
बुधवार को देवभूमि कार्मिक संघर्ष समिति के बैनर तले परियोजना कार्यस्थल पर पहुंचे प्रभावितों ने आरवीएनएल और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का निर्माण कार्य बंद करवा दिया। जुलाई में प्रभावितों, आरवीएनएल और प्रशासन के मध्य पांच सूत्री मांगों पर चर्चा की गई थी। इसपर कार्रवाई के लिए प्रभावितों को एक माह का समय दिया गया था लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी उनकी एक भी मांग पर अब तक कार्रवाई नहीं की गई है। प्रभावितों ने चेतावनी दी है कि जब तक उन्हें उच्च न्यायालय की ओर से तय भूमि प्रतिकर, पेड़ों का भुगतान दोनों सूचियों के अनुरूप न किए जाने, जिन प्रभावितों का मामला न्यायालय में गतिमान नहीं है उन्हें साढ़े पांच लाख का मुआवजा दिए जाने, रोजगार व स्थानीय वाहनों को काम पर नहीं लगाया जाता तब तक वह निर्माण कार्य नहीं होने देंगे। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष अर्जुन सिंह नेगी, दुर्गी देवी, नितिन टोडरिया, रजनी देवी, लीला देवी, परमेश्वरी देवी, सोबन सिंह, गजपाल सिंह, भगवान सिंह और रमेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।