{"_id":"672cf5514dd982e5620cc1a2","slug":"the-accused-sent-to-jail-for-making-the-girls-obscene-video-viral-on-social-media-pauri-news-c-5-1-gkp1010-542106-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: युवती का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोपी को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: युवती का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोपी को भेजा जेल
विज्ञापन
विज्ञापन
थलीसैंण/पौड़ी। थाना क्षेत्र पैठाणी की युवती का अश्लील फोटो/वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोपी मुस्लिम युवक को जेल भेज दिया गया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। बृहस्पतिवार को पैठाणी सहित आसपास के क्षेत्र में माहौल शांतिपूर्ण रहा। हालांकि पुलिस दिनभर गश्त करती रही। साथ ही पुलिस की टीमों ने चार स्थानों पर बैरियर लगाकर प्रत्येक वाहन की चेकिंग की।
थाना पैठाणी पुलिस को बीते मंगलवार शाम एक ग्रामीण ने बताया था कि उनकी 20 वर्षीय साली बिना बताए घर से लापता हो गई है। परिजनों ने हर संभव स्थान पर खोजबीन की, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चल पाया है। एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे। पुलिस टीम ने मंगलवार रात ही युवती को कोटद्वार से सकुशल खोज लिया था। आरोपी यूपी के नजीबाबाद का निवासी है।
बृहस्पतिवार को पैठाणी में पुलिस बल तैनात रहा, जो दिनभर बाजार क्षेत्र में गश्त करता रहा। क्षेत्र में माहौल शांतिपूर्ण बना रहा। दुकानें खुली रहीं। पैठाणी पुलिस ने गैंदूखाल, त्रिपालीसैंण, सिलोली पुल और मेलसैंण में बैरियर लगाकर प्रत्येक आने-जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की। थानाध्यक्ष पैठाणी सुनील सिंह रावत ने बताया कि प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी मुस्लिम युवक को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी की अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर आरोपी को जिला कारागार खांड्यूसैंण भेज दिया गया है।