फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   terrorist problem

कश्मीर के 50 ओजीडब्ल्यू पंजाब में सक्रिय, वहां से रच रहे साजिश

विज्ञापन
terrorist problem
जम्मू। कश्मीर में सख्ती के बाद आतकी पंजाब से अपना नेटवर्क चला रहे हैं। हमला करने, हथियार मुहैया कराने, नए आतंकी ठिकाने बनाने या आतंकियों के लिए पैसा जुटाने की साजिश पंजाब में रची जा रही है। खुफिया एजेंसियां भी आतंकियों की इस नई रणनीति को लेकर सतर्क हैं। यही कारण है कि पंजाब की तर्ज पर जम्मू कश्मीर में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स बना दी गई है। जो आतंकवाद और ड्रग्स के नेटवर्क को ध्वस्त करने में काम करेगा।
विज्ञापन

खुफिया एजेंसियों के सूत्रों का कहना है कि कश्मीर के लगभग 50 ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में सक्रिय हैं। जो वहां बैठ कर साजिश रच रहे हैं। पैसा जुटाने के लिए कश्मीर से पंजाब में बड़े स्तर पर हेरोइन, भुक्की, चरस आदि भी भेजी जा रही है। कश्मीर में मौजूद तमाम बड़े आतंकी भी पंजाब में बैठे ओजी वर्करों के लगातार संपर्क में हैं। खुफिया एजेंसी के एक उच्च अधिकारी ने बताया कि कश्मीर के ओजी वर्कर पंजाब में सक्रिय हैं। पंजाब के कुछ इलाकों को वह ट्रांजिट के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं। यहां से आतंकियों के लिए हथियार जमा करने और पैसा एकत्र करने का काम हो रहा है।
विज्ञापन

नगरोटा हमले की साजिश पंजाब में रची गई थी
पंजाब के तरनतारन में इसी साल ड्रोन से भेजे हथियार बरामद हुए। हथियारों को भेजने में कश्मीर के एक आतंकी का भी हाथ था। दो साल पहले निरंकारी भवन पर हुए आतंकी हमले में जाकिर मूसा का हाथ था। इसके बाद भी मूसा के नाम के पोस्टर पंजाब में दिखे। इसी साल नगरोटा में आतंकी हमले में पकड़े ओजी वर्कर ने बताया कि उसने पंजाब जाकर हमले की साजिश रची थी। इसके बाद जब रियाज नायकू मारा गया। तब भी पता चला कि रियाज का पंजाब के नशा तस्करों से संपर्क था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed