फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Teams of Gahad and Devalgarh won the tug of war

गहड़ और देवलगढ़ की टीमों ने जीती रस्साकशी स्पर्धा

Mon, 27 Dec 2021 09:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 09:15 PM IST
विज्ञापन
Teams of Gahad and Devalgarh won the tug of war
देवलगढ़ के नेखेतू में स्व. हुकुम सिंह खत्री स्मृति महिला रस्साकशी प्रतियोगिता में जोर अजमाइश कर? - फोटो : SHRINAGAR
स्व. एचएस खत्री स्मृति रस्साकशी प्रतियोगिता के महिला वर्ग में गहड़ की टीम विजेता रही। जबकि पुरुष वर्ग का खिताब देवलगढ़ की टीम ले गई। बच्चों की जलेबी दौड़ में तनुज, अर्पित, अक्षय, आयुष व सौम्या विजयी रहे।
विज्ञापन

सोमवार को बुघाणी के नैखेतू में जलेबी मेला आयोजित किया गया। मेले में रस्साकशी और जलेबी दौड़ स्पर्धाओं का आयोजन हुआ। रस्साकशी स्पर्धा में महिला एवं पुरुष वर्ग में 8-8 टीमों ने प्रतिभाग किया। महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में गहड़ और देवलगढ़ के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। गहड़ ने मुकाबला जीतते हुए खिताब पर कब्जा किया। स्वीत की टीम तीसरे स्थान पर रही। पुरुष वर्ग की इस स्पर्धा में देवलगढ़ की टीम ने गैरू की टीम को पछाड़कर प्रथम स्थान हासिल किया। मंदोली की टीम को तीसरा स्थान मिला। गहड़ की अनिता देवी और देवलगढ़ अखाड़ा के राहुल प्रसाद को सर्वोत्तम खिलाड़ी चुना गया।
विज्ञापन

महिलाओं की जलेबी दौड़ में आशा देवी, कोमल देवी व हेमा देवी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेले में पहला स्थान हासिल करने वाली टीमों को 2100-2100 रुपये नकद और 3-3 किलो जलेबी पुरस्कार में दी गई। उपविजेता टीमों को 1100-1100 रुपये और 2-2 किलो जलेबी मिली। तीसरे स्थान पर रही टीमों को 500-500 रुपयों के साथ ही 1-1 किलो जलेबी मिली। दोनों सर्वोत्तम खिलाड़ियों को 1-1 किलो जलेबी इनाम में दी गई। कार्यक्रम का संचालन मेला संयोजक केपी उनियाल और मंगल सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed