{"_id":"690341c190148695a8014e60","slug":"teachers-will-not-celebrate-igas-will-surround-the-residence-of-education-minister-ramola-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-117921-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"इगास नहीं मनाएंगे शिक्षक, शिक्षा मंत्री आवास घेरेंगे : रमोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इगास नहीं मनाएंगे शिक्षक, शिक्षा मंत्री आवास घेरेंगे : रमोला
Thu, 30 Oct 2025 04:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Thu, 30 Oct 2025 04:15 PM IST
विज्ञापन
देवप्रयाग। राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर देवप्रयाग विकासखंड के शिक्षक एक नवंबर को उत्तराखंड के महापर्व इगास के दिन शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव करेंगे। यह जानकारी संघ के देवप्रयाग ब्लॉक अध्यक्ष धनबीर चंद रमोला ने दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की अनदेखी से आहत शिक्षक इस वर्ष अपने परिवार के साथ इगास नहीं मनाएंगे।
अध्यक्ष रमोला ने बताया कि ब्लॉक के सभी 304 शिक्षक परेड ग्राउंड देहरादून में एकत्र होंगे और यमुना कॉलोनी स्थित शिक्षा मंत्री आवास का घेराव करेंगे। उन्होंने बताया कि शिक्षक अपनी मांगों के लिए 18 अगस्त से आंदोलन कर रहे हैं। इस दौरान पहले चौक डाउन हड़ताल हुई, फिर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय और जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया। आंदोलन के क्रम में मुख्यमंत्री आवास श्रीनगर और शिक्षा मंत्री आवास का घेराव भी किया गया। यहां तक कि शिक्षकों ने प्रधानमंत्री को अपने रक्त से भी पत्र लिखे, बावजूद इसके सरकार ने कोई ठोस पहल नहीं की।
उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के साथ सकारात्मक वार्ता के बाद सचिव स्तर की समिति गठित की गई थी, समिति के साथ दो बार वार्ता भी हुई। इसके बावजूद अब तक कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया है। मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद भी ठोस कार्रवाई न होने से शिक्षक क्षुब्ध हैं। कहा घेराव कार्यक्रम में ब्लॉक मंत्री ज्ञान सागर, राम नाथ सिंह, दीपक जोशी, सुनील रावत, अमित काला, वीरेंद्र रावत, शिखा मेहता, हिमानी फोदणी, सुमेंद्र सिंह, जीत मणी थपलियाल सहित ब्लॉक के सभी शिक्षक प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
जारी-राजेश भट्ट