फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Teachers handed over tree guards for the protection of plants

Pauri News: शिक्षकों ने पौधों की सुरक्षा के लिए सौंपी ट्री-गार्ड

Tue, 08 Oct 2024 11:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Teachers handed over tree guards for the protection of plants

विज्ञापन
थलीसैंण। राजकीय पीजी कॉलेज थलीसैंण में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत दान उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महाविद्यालय में सेवारत शिक्षकों ने पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री-गार्ड भेंट किए।


उद्घाटन करते हुए प्रभारी प्राचार्य डऍ. छाया सिंह ने कहा कि प्रकृति के संरक्षण की दिशा में प्रत्येक को अपना योगदान देना चाहिए। इससे भावी पीढ़ी के लिए हम एक सुरक्षित वातावरण तैयार करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। यह उत्सव हमें समाज के प्रति अपने कर्तव्य का बोध कराता है। अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. हरिओम रावत ने कहा कि हमारे निर्माण में समाज का योगदान होता है, समाज के प्रति उत्तर में हम दान कर योगदान कर सकते हैं। गणित विभाग के प्रभारी डॉ. बिपेन्द्र सिंह रावत ने उत्तराखंड सरकार के इस पहल का स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य डाॅ. छाया सिंह, डॉ बिपेन्द्र सिंह रावत, डॉ. नीरज असवाल, डॉ. विवेक रावत, डॉ. विकाश प्रताप सिंह, डॉ. हरिओम रावत, डॉ. प्रमिल्ला चौहान, डॉ. अजय कुमार व डॉ. विनोद कुमार ने एक-एक ट्री-गार्ड भेंट किया। कार्यक्रम का संयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विवेक रावत ने किया।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed