फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Teachers and employees from all over the state will gather in Janakrosh rally on 25th

25 को जनाक्रोश रैली में जुटेंगे प्रदेशभर के शिक्षक व कर्मचारी

Fri, 02 Apr 2021 04:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 04:25 PM IST
विज्ञापन
Teachers and employees from all over the state will gather in Janakrosh rally on 25th
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा की पत्रकारवार्ता में मोर्चा के प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियल ने कहा कि सरकार से लगातार पुुरानी पेंशन बहाली की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार कर्मचारियों की मांगों को लेकर उदासीन बनी हुई है। कहा कि अब आगामी 25 अप्रैल को हल्द्वानी में जनाक्रोश रैली की जाएगी।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव ने कहा कि प्रदेशभर से रैली में शिक्षक, कर्मचारी व मोर्चा से जुड़े पदाधिकारी-कार्यकर्ता शामिल होंगे। वहीं जिला सचिव भवान सिंह नेगी ने कहा कि नई पेंशन योजना कर्मचारियों के साथ एक धोखा है। जब तक सरकार पुरानी पेंशन बहाल नहीं करती, तब तक चरणबद्ध तरीके से आंदोलन जारी रहेगा। मंडलीय प्रभारी प्रेमचंद्र ध्यानी ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारी, शिक्षक को जीवनयापन के लिए पेंशन ही उम्मीद होती है, लेकिन सरकार इस गंभीर मसले पर निर्णय लेने के बजाय आंदोलन को मजबूर कर रही है। इस मौके पर राजकीय शिक्षक संघ के लक्ष्मण सिंह रावत, मीडिया प्रभारी डा. कमलेश मिश्रा , मनोज काला, मंगल सिंह नेगी, कुलदीप रावत, अंकित रावत, संग्राम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed