फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Tea shop opened in lockdown, case filed

चाय की दुकान खोली, मुकदमा

Thu, 16 Apr 2020 09:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Tea shop opened in lockdown, case filed
लॉकडाउन में चाय की दुकान खोली, केस दर्ज
विज्ञापन

पौड़ी। मुख्यालय पौड़ी में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले एक दुकानदार पर मुकदमा दर्ज हो गया है। दुकानदार ने बिना अनुमति लॉकडाउन में चाय की दुकान खोली थी। बृहस्पतिवार को लॉकडाउन के दौरान कोटद्वार रोड पर एक चाय की दुकान खुली थी। इस पर कोतवाली पुलिस ने दुकानदार बैकुंठ लाल निवासी किशनगंज के खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। कोतवाल लक्ष्मण सिंह कठैत ने बताया कि बिना अनुमति के बैकुंठ लाल ने चाय की दुकान खोली थी। कोतवाल कठैत ने बताया कि क्षेत्र में मास्क न पहनने व सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने वालों पर भी पुलिस की कड़ी नजर है।
लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर मुकदमा दर्ज
देवप्रयाग। लॉकडाउन के बावजूद बिना अनुमति के नजीबाबाद से हिंडोलाखाल क्षेत्र में सब्जी बेचने पहुंचे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेने के बाद दोनों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें 14 दिनों के लिए क्वारंटीन में रखा है।
विज्ञापन

बुधवार शाम हिंडोलाखाल पुलिस ने चंद्रबदनी तिराहा, जामणी खाल में सब्जी से लदी एक यूटीलिटी को पकड़ लिया। चालक व अन्य सवार व्यक्ति के पास अनुमति संबंधी कोई दस्तावेज न होने पर पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी जेपी कोहली ने बताया कि नसीम व शमीम निवासी मोहल्ला पठानपुर थाना नजीबाबाद जिला बिजनौर को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर लिया गया है। दोनों लोगों का सीएचसी हिंडोलाखाल में स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है, जिसके बाद उन्हें सीएचसी में ही क्वारंटीन किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक पर गलत प्रचार करने पर मुकदमा
पुरोला। मोरी थाना पुलिस ने कोरोना वायरस को लेकर फेसबुक पर मिथ्या प्रचार करने पर जखोल गांव के एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष मोरी केदार सिंह चौहान ने बताया कि लॉकडाउन एवं धारा 144 लागू होने के बावजूद जखोल गांव निवासी राजमोहन सिंह ने फेसबुक पर कोरोना वायरस के संबंध में मिथ्या प्रचार वाली पोस्ट डाली। नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने लोगों को इस दौर में सोशल मीडिया पर कोई आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं करने की नसीहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed