फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Taxi ditch falls, three die including couple.

टैक्सी खाई में गिरी, दंपति समेत तीन की मौत

Wed, 22 Mar 2017 08:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,पौड़ी।
ब्यूरो/ अमर उजाला,पौड़ी। Updated Wed, 22 Mar 2017 08:56 PM IST
विज्ञापन
Taxi ditch falls, three die including couple.
accident

यहां कोटद्वार हाईवे पर परसुंडाखाल के समीप बुधवार को एक टैक्सी के गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार पति-पत्नी और चालक की मौत हो गई। हादसे में मृतक दंपति का बेटा घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दंपति दिल्ली में बेटी की शादी संपन्न करवाने के बाद पौड़ी लौट रहा था। हादसे की वजह चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


प्राप्त विवरण के मुताबिक माल रोड, पौड़ी निवासी हरीश चंद्र जुगरान (68) और उनकी पत्नी बीना जुगरान (55) मंगलवार रात पौने दस बजे दिल्ली से टवेरा से पौड़ी के लिए रवाना हुए। उनके साथ उनके बेटे अनुज जुगरान भी थे। टैक्सी लक्ष्मीनगर, शक्करपुर दिल्ली निवासी चालक जगजीत सिंह चला रहा था। बुधवार तड़के करीब छह बजे वह परसुंडाखाल स्थित गाडका महरगांव के पास पहुंचे ही थे कि चालक के नियंत्रण खो देने से टैक्सी करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


हादसे में वाहन में सवार हरीश चंद्र जुगरान, उनकी पत्नी बीना जुगरान और चालक जगजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनुज जुगरान घायल हो गए। घायल को 108 की मदद से जिला अस्पताल में भरती कराया गया। डाक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed