फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Sweepers boycotted work

सफाई कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

Thu, 02 Apr 2020 09:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Sweepers boycotted work
जिला चिकित्सालय पौड़ी में सेवारत सफाई कर्मियों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए कार्य बहिष्कार किया। सफाई कर्मियों का कहना है ड्यूटी के दौरान अन्य स्वास्थ्यकर्मी उनके साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। चिकित्सालय प्रबंधन का कहना है कि मामले को लेकर ठेकेदार सहित प्रशासन को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला चिकित्सालय पौड़ी में सेवारत सफाई कर्मी कार्य बहिष्कार पर रहे। सफाई कर्मी सुधा, ललिता, सुनीता, सागर, रोहित व विशाल ने कहा कि चिकित्सालय में सफाई कार्य करने के दौरान कुछ स्वास्थ्य कर्मी अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। उन्होंने एक नर्स पर सबसे ज्यादा बुरे व्यवहार का आरोप लगाया। सफाई कर्मी सुनीता व ललिता ने कहा कि कोरोना महामारी की मुश्किल घड़ी में सफाई कर्मी निष्ठापूर्वक कार्य कर रहे हैं, लेकिन हमें प्रोत्साहन के स्थान पर अभद्र व्यवहार का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर विरोधस्वरूप जिला चिकित्सालय में कार्यरत सफाई कर्मियों ने कार्य बहिष्कार किया है। सफाई कर्मियों ने बुरा व्यवहार करने वाले कर्मचारी द्वारा माफी नहीं मांगने पर कार्य बहिष्कार जारी रहने की चेतावनी दी है। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. आरएस राणा ने कहा कि मामले में सफाई ठेकेदार व सुपरवाइजर से वार्ता कर ली गई है। प्रशासन को भी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed