फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Supervisors conducted reconnaissance of the workers and examined the claimants.

Pauri News: पर्यवेक्षकों ने ली कार्यकर्ताओं की टोह, दावेदारों को परखा

Wed, 18 Dec 2024 10:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Supervisors conducted reconnaissance of the workers and examined the claimants.
पौड़ी। निकाय चुनाव की सरगर्मियों के बीच भाजपा ने प्रत्याशी चयन को लेकर कवायद तेज कर दी है। भाजपा के तीन सदस्यीय पर्यवेक्षक दल ने मुख्यालय पौड़ी पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं की टोह ली। उन्होंने प्रत्येक दावेदार को पार्टी के फॉरमेट पर परखने का काम किया। भाजपा से पालिकाध्यक्ष पद पर नौ महिला कार्यकर्ताओं ने दावेदारी पेश की है। पालिका क्षेत्र के 11 वार्डों में भी दावेदारों ने बढ़-चढ़कर दावेदारी रखी।
विज्ञापन


बुधवार को देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी, प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर व जिला पंचायत अध्यक्ष हरिद्वार राजेंद्र सिंह किरन के तीन सदस्यीय भाजपा पर्यवेक्षको का दल मुख्यालय पौड़ी पहुंचा। यहां सर्किट हाउस में दल ने नगर मंडल पौड़ी के पदाधिकारियों, नगर पालिका क्षेत्र पौड़ी में रह रहे जिला व प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों से एक-एक कर प्रत्याशी चयन को लेकर राय-शुमारी की। इस दौरान पार्टी से नगर पालिका अध्यक्ष पौड़ी के पद पर नौ महिला कार्यकर्ताओं ने दावेदारी पेश की। विधायक विनोद कंडारी ने बताया कि पार्टी ने प्रत्याशी चयन को लेकर जो फॉरमेट तय किया है। उस मानक पर दावेदारों का पैनल तैयार कर जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा जाएगा। इस अवसर पर भाजपा जिला प्रभारी विजय कपरवाण, निकाय प्रभारी पौड़ी नीरज पांथरी, विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी, जिला उपाध्यक्ष कमल किशोर रावत, जिला महामंत्री शशि रतूड़ी, नगर मंडल अध्यक्ष पौड़ी क्रांति किशोर नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


चर्चा रही, लेकिन नहीं की दावेदारी

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशर सिंह नेगी की पत्नी व पूर्व जिला पंचायत सदस्य हिमानी नेगी की पालिकाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने को लेकर खूब चर्चा रही। पालिकाध्यक्ष पद महिला आरक्षित होने के बाद से इन चर्चाओं को और बल मिला। लेकिन पौड़ी पहुंचे पर्यवेक्षकों के सामने हिमानी नेगी ने कोई दावेदारी पेश नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पालिकाध्यक्ष पद पर इन्होंने की दावेदारी



भाजपा से पालिकाध्यक्ष पद पर नौ महिला कार्यकर्ताओं ने दावेदारी पेश की है। इनमें भाजपा जिलाध्यक्ष सुषमा रावत, बबीता रावत, प्रियंका थपलियाल, नीलम जुयाल, बीरा भंडारी, सुमनलता ध्यानी, संगीता रावत, कुसुम चमोली व पूनम नेगी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed