फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Sunargaon bridge broken, the basis of movement of three villages

तीन गांवों की आवाजाही का आधार सुनारगांव पुल टूटा

Mon, 27 Jun 2022 09:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
Sunargaon bridge broken, the basis of movement of three villages
जिले के तहसील चाकीसैण में मानसून की पहली बारिश से ही क्षेत्र के ग्रामीणों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। रविवार रात हुई पांच घंटे की मूसलाधार बारिश से पश्चिमी नयार नदी उफान पर आ गई, जिससे तीन गांवों की आवाजाही का आधार सुनारगांव पैदल पुल टूट गया है। क्षेत्र के चंगीन गांव में एक युवा के तीन फिशपोंड क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे उन्हें दो लाख के मत्स्य पालन का नुकसान हो गया है। वहीं तहसील प्रशासन की टीम ने प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंप दी है।
विज्ञापन

तहसील चाकीसैण में बारिश से पश्चिमी नयार नदी के उफान पर आने से क्षेत्र के गांवों में भारी नुकसान हुआ है। क्षेत्र के भरत सिंह पंवार ने बताया कि महाविद्यालय मजरा महादेव के समीप पश्चिमी नयार नदी पर एक पैदल पुल वर्ष 2014 में बनाया गया था। पुल से क्षेत्र के सुनारगांव, कृषाल व कठूड़ के ग्रामीण आवाजाही करते थे, लेकिन रात को पांच घंटे हुई मूसलाधार बारिश से पश्चिमी नयार नदी उफान पर आ गई और उसके तेज बहाव में पुल टूट गया है, जिससे तीनों गांवों के 300 से अधिक परिवार प्रभावित हो गए हैं।
विज्ञापन

चंगीन गांव निवासी ताजवर सिंह ने बताया कि गांव में नयार नदी के समीप तीन फिशपोंड बनाए थे। नदी के उफान में तीनों पोंड की मछलियां बह गई हैं, जिससे दो लाख की आय का नुकसान हो गया है। उन्होंने बताया कि गांव में ही एक कोल्ड स्टोर बनाया गया है, वह भी नदी से हो रहे भूकटाव से खतरे की जद में आ गया है। प्रशासन से क्षेत्र में सुरक्षा दीवार निर्माण व चेकडैम बनाए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन कोई सुध नहीं ले रहा है। वहीं प्रभारी तहसीलदार मनोहर लाल जुयाल ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में नुकसान की सूचना पर तत्काल प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने भारी बारिश से क्षेत्र में हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed