{"_id":"fcdcb4026d872d1d91ab3a7f7a6be8c5","slug":"subsidy-on-mandua-jhangora-ramdana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडुआ, झंगोरा और रामदाना पर मिलती है सब्सिडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडुआ, झंगोरा और रामदाना पर मिलती है सब्सिडी
यमकेश्वर
Updated Mon, 02 Nov 2015 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि महोत्सव रवि 2015 के अंतर्गत किसान रथ सरवालरौड में किसानों को विभिन्न जानकारी देने के लिये विभिन्न विभागों के साथ में पहुंचा। आज के कृषि महोत्सव रवि कार्यक्रम की अध्यक्षता गोविंद सिंह नेगी ने की। मुख्य अतिथि बचन सिंह प्रगतिशील किसान रहे। कार्यक्रम में 64 ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया गया।
कार्यक्रम में बीजशोधन, चकबंदी, रेशम, डेयरी व दुग्ध विकास उद्यान, पशुपालन तथा उन पर हो रहे विभिन्न रोगों का कैसे निदान किया जाए, इस संबंध में जानकारी दी गयी। कृषि प्रभारी यमकेश्वर ओमपाल सिंह ने बताया कि सरकार के द्वारा मडुंआ, झगोरा, रामदाना आदि पर सब्सिडी दी जा रही है। साथ ही मंडुआ को 1700 रुपये प्रति कुंतल के हिसाब से खरीद की जा रही है। इस पर सरकार 200 रुपये प्रति कुंतल सब्सिडी भी दी जा रही है। झंगोरा को 1600 रुपये प्रति कुंतल व रामदाना को 1700 रुपये प्रति कुंतल खरीद की जा रही है। ग्रामीणों को अब घर बैठे ही सरकार के द्वारा सुविधाएं दी जा रही हैं।
कार्यक्रम में डॉ. डीके शर्मा, डॉ. निधि बिष्ट, सहदेव पुंडीर, धवल चौधरी, सीताराम शर्मा, सुनील बडथ्वाल, राजीव कुमार आदि अधिकारी भी मौजूद थे।