फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Students will get one more chance

परीक्षा से वंचित छात्रों को मिलेगा एक और मौका

Wed, 01 Sep 2021 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Students will get one more chance
एचएनबी गढ़वाल विवि में छात्रों के प्रदर्शन के बाद परीक्षा नियंत्रक प्रो. अरुण रावत ने छात्रों की मांगों पर विवि की स्थिति स्पष्ट की है। विवि के अनुसार जो छात्र अप्रैल में विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं में कोविड-19 के संक्रमण के कारण परीक्षा सम्मिलित नहीं हो पाए हैं, उन्हें एक मौका दिया जाएगा। छात्रों को अपना प्रमाण समेत प्रार्थना पत्र संबंधित कॉलेज से अग्रसारित कर परीक्षा नियंत्रक कार्यालय को प्रेषित करना होगा।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक के हवाले से विवि के पीआरओ आशुतोष बहुगुणा ने बताया कि छात्र मार्कशीट डीन ऑफिस से ले सकते हैं। जिन छात्रों ने सेशनल परीक्षाएं नहीं दी हैं, उनको अनुपस्थित दिखाया जाएगा। जिन छात्रों के सेशनल अंक विभाग से किसी त्रुटिवश प्रेषित नहीं किए गए हैं। संबंधित विभागों को छात्रों के प्रार्थना पत्रों पर शीघ्र विचार करने के आदेश दिए गए हैं। छात्रों का अनुपस्थित इंटरनल परीक्षाओं का शुल्क प्रति प्रश्नपत्र ढाई हजार रुपये प्रवेश समिति ने तय किया है। छात्रों की मांग को देखते हुए इस संबंध में समिति का गठन कर उस पर निर्णय लिया जाएगा। यदि छात्र विलंब शुल्क जमा नहीं करना चाहते हैं तो वह अंतिम सेमेस्टर के बाद दोबारा प्रवेश लेकर सेशनल परीक्षा दे सकते हैं।
विज्ञापन

स्नातक प्रथम, द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर और स्नातकोत्तर प्रथम व द्वितीय सेमेस्टर की बैक पेपर परीक्षाएं सितंबर द्वितीय सप्ताह में प्रस्तावित हैं। जल्द परीक्षा कार्यक्रम वेबसाइट में अपलोड कर दिया जाएगा। जो छात्र विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं के औसत अंकों से संतुष्ट नहीं हैं उनके लिए विवि पुन: परीक्षा आयोजित करेगा। इसके लिए छात्रों को प्रत्यावेदन संबंधित कॉलेज से अग्रसारित कर परीक्षा नियंत्रक कार्यालय को भेजना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed