फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Students took out public awareness rally

Pauri News: छात्र-छात्राओं ने निकाली जनजागरूकता रैली

Fri, 20 Sep 2024 10:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Students took out public awareness rally

विज्ञापन
पौड़ी। स्वच्छता ही सेवा-2024 के तहत जनपद के सभी ब्लॉक मुख्यालयों में छात्र-छात्राओं ने जनजागरूकता रैली निकालकर स्वच्छता की शपथ ली। मुख्यालय के कंडोलिया मैदान में विधायक राजकुमार पोरी ने छात्र-छात्राओं व पर्यावरण स्वयंसेवियों की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कंडोलिया, एजेंसी चौक, माल रोड, बस स्टेशन, धारारोड, कलक्ट्रेट परिसर होते हुए पुन: एजेंसी चौक पर समाप्त हुई। इस मौके पर विधायक ने गंदगी के खिलाफ लोगों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। इस मौके पर सीडीओ गिरीश गुणवंत ने बताया कि यह अभियान दो अक्ततूबर तक आयोजित किया जाएगा। जिसके तहत जिला मुख्यालय से लेकर ब्लॉकों व गांव घरों में स्वच्छता अभियान व जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। वहीं शहर के जीजीआईसी, जीआईसी, एमआईसी, डीएवी, एसवीएम तिमली, बीआरएमएस, एनवाईके आदि विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। इस मौके पर प्रभारी सीईओ नागेंद्र बर्तवाल, डीईओ माध्यमिक रणजीत सिंह नेगी, पीएम स्वजल दीपक रावत, ईओ पालिका गौरव भसीन आदि शामिल रहे। वहीं पालिका के क्लीनिंग टारगेट यूनिट की ओर से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कूड़ा एकत्रित कर उसका निस्तारण किया गया। सफाई निरीक्षक हेमंत कुमार ने बताया कि पालिका की ओर से दो अक्तूबर तक सफाई अभियान कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed