फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   students

इस बार 15 लाख छात्रों को वर्दी नहीं पैसे मिलेंगे

विज्ञापन
students
जम्मू। लॉकडाउन के बीच स्कूल शिक्षा विभाग के लिए 15 लाख विद्यार्थियों को वर्दी सिलाकर देना कठिन हो रहा है। इसके बदले अब डीबीटी-कैश ट्रांसफर के माध्यम से सिलाई के पैसे दिए जाएंगे। यह बात शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. असगर हसन सामून ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि लॉकडाउन में इतनी संख्या में वर्दी सिलवाना मुश्किल है। अगले साल जब हालात ठीक होंगे तो विद्यार्थियों को केंद्र सरकार द्वारा बढ़ाई गई यूनिफार्म की कीमत (प्रत्येक विद्यार्थी 300 रुपये) दी जाएगी। विभाग द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि विद्यार्थियों को अगले सत्र में यूनिफार्म सिलवाकर दी जाए। वहीं अमर उजाला द्वारा पूछे जाने पर डॉ. सामून ने कहा कि यह फैसला वर्तमान स्थिति को देखते हुए लिया गया है। इस स्थिति में विद्यार्थियों को वर्दी सिलवाकर उपलब्ध करवाना संभव नहीं है। इसलिए विभाग द्वारा डीबीटी के माध्यम से इस साल विद्यार्थियों को वर्दी के बदले कैश दिया जाएगा ताकि वह खुद ही सिलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed