फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Students on indefinite strike

Pauri News: अनिश्चितकालीन धरने पर डटे छात्र

Fri, 09 Aug 2024 06:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 09 Aug 2024 06:10 PM IST
विज्ञापन
Students on indefinite strike
फोटो
विज्ञापन

श्रीनगर। गढ़वाल विवि में हुई नियुक्तियों में धांधली की जांच, स्पेशल बैक, आरटीआई के माध्यम से री-चेकिंग करने समेत नौ सूत्री मांगों को लेकर प्रशासनिक भवन में छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना नौवें दिन जारी रहा। आंदोलित छात्रों ने विवि की ओर से हाईकोर्ट में गलत दलीलों के साथ छात्रों की आवाज को दबाने का आरोप लगाया। कहा कि विवि प्रशासन कोर्ट को गुमराह कर रहा है। इस दौरान सुबह से ही प्रशासनिक भवन में पुलिस बल तैनात रहा।
शुक्रवार को एबीवीपी व आर्यन संगठन से जुड़े छात्र अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे रहे। छात्रों ने कुलपति समेत विवि के आला अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी भी की। एबीवीपी के प्रदेश सहमंत्री अमन पंत ने कहा कि वे मांगे पूरी होने तक धरने पर डटे रहेंगे, चाहे उन्हें कोर्ट का ही सहारा क्यूं न लेना पड़े। छात्र नेता आकाश रतूड़ी ने आरोप लगाया कि विवि की ओर से कहा जा रहा है कि छात्र आंदोलन पर छात्र परिषद की जगह छात्रसंघ की मांग को लेकर बैठे हैं, जबकि यह गलत है। धरना स्थल पर दीपांशु मलवाल, साहित्य जोशी, केशव गुसाईं, नीरज पंचोली और आयुष्मान आदि छात्र मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


अब 16 अगस्त से फिर आंदोलन करेंगे छात्र

श्रीनगर। विश्वविद्यालय की विभिन्न मांगों पर कार्रवाई न होने पर छात्रसंघ अध्यक्ष सुधांशु थपलियाल ने कुलसचिव के माध्यम से कुलपति को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो पुन: आंदोलन किया जाएगा। सुधांशु ने कहा कि विगत 2 जुलाई से 12 जुलाई तक वे विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलित थे। तब अधिकारियों के आश्वासन के बाद उन्होंने धरना स्थगित किया था। मगर अभी तक न तो बस, एंबुलेंस खरीदी गई है न ही अन्य मांगों पर विवि की ओर से कार्रवाई की गई है। कहा अगर 15 अगस्त तक मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती तो 16 अगस्त से पुन: आंदोलन शुरू कर देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed