फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Students of GB Institute of Engineering and Technology showed their mettle

जीबी अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान के छात्रों ने दिखाया दम

Sun, 12 Sep 2021 09:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 09:20 PM IST
विज्ञापन
Students of GB Institute of Engineering and Technology showed their mettle
गोविंद बल्लभ पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (जीबीपीआईईएंडटी) घुड़दौड़ी के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने एआईसीटीई (अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद) की ओर से आयोजित छात्र विश्वकर्मा अवार्ड (सीवीए) में दूसरा स्थान हासिल किया है। पुरस्कार के तौर पर टीम को 31 हजार रुपये मिले हैं।
विज्ञापन

एआईसीटीआई की ओर से छात्र विश्वकर्मा अवार्ड-2020 के तहत प्रोजेक्ट मांगे गए थे। इस बार अवार्ड की थीम कोविड के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधार: आत्मनिर्भर भारत के लिए रिवर्स पलायन एवं पुर्नस्थापना योजना रखी गई थी। इसमें 968 आवेदन आए। इसमें 85 का सीवीए-2020 के राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए हुआ। इसमें एक नाम जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान का भी था। प्रतियोगिता को 8 श्रेणी में विभाजित किया गया।
विज्ञापन

जीबी पंत संस्थान से सहायक प्रो. डॉ. मनोज पाठक के निर्देशन में मैकेनिकल इंजीनियरिंग (2017-21 बैच) के छात्र अंकुर सिंह, आशीष अग्रवाल, आयुष सिंह और पीयूष यादव नेे प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। संस्थान की टीम ने कृषि उत्पाद एवं हस्तशिल्प को उपयोगी बनाने की श्रेणी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। टीम के सदस्य आशीष अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में उन्होंने जंगल और खेतों के निष्प्रयोज्य उत्पादों से तारकोल एवं तेल निकालने का मॉडल प्रस्तुत किया। आमतौर पर तारकोल एवं तेल निकालने की प्रक्रिया काफी महंगी होती है। उन्होंने दोनों उत्पाद एक ही भट्टी से निकालने का प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया जो पारंपरिक तरीकों से सस्ता पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed