फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Students made aware on Constitution Day, officers and employees took oath of the Constitution

Pauri News: संविधान दिवस पर छात्रों को किया जागरूक, अधिकारियों- कर्मचारियों ने संविधान की शपथ

Wed, 26 Nov 2025 11:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 26 Nov 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Students made aware on Constitution Day, officers and employees took oath of the Constitution

विज्ञापन
पौड़ी/पाबौ/थलीसैंण। जिला मुख्यालय पौड़ी समेत पाबौ, थलीसैंण और विभिन्न उच्च शिक्षण संस्थानों में 126वें संविधान दिवस पर छात्र-छात्राओं को संविधान के मूल्यों की जानकारियां दी गई। कलक्ट्रेट में डीएम स्वाति एस भदौरिया व पुलिस लाइन में एसएसपी सर्वेश पंवार ने अधिकारियों, कर्मचारियों को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई।



एचएनबी गढ़वाल विवि के बीजीआर परिसर के विधि विभाग और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की संयुक्त पहल पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। परिसर निदेशक प्रो. यूसी गैरोला और प्राधिकरण की सचिव/सिविल जज नाजिश कलीम ने विधि छात्राें को संविधान के उद्देश्यों और लोकतांत्रिक देश में संविधान के मूल्यों की विस्तार से जानकारियां दी। इस दौरान विधि छात्रों की ओर से रंगारंग और नाट्य कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। जबकि अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से पोस्टर प्रदर्शनी आयोजित हुई।
विज्ञापन


वहीं राठ महाविद्यालय पैठाणी, राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय बनास पैठाणी, पीजी कॉलेज थलीसैंण, जीबीपीआईईटी घुड़दौड़ी आदि उच्च शिक्षण संस्थानों में भी संविधान दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। जीजीआईसी पौड़ी में संविधान दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान पौड़ी ब्लॉक प्रमुख अस्मिता नेगी व मुख्य शिक्षा अधिकारी नागेंद्र बर्त्वाल ने शिक्षकों व छात्राओं को संविधान की शपथ दिलाई। वहीं प्रादेशिक शिल्पकार संगठन, नागरिक कल्याण मंच, उमेश डोभाल ट्रस्ट व नवांकुर नाट्य समूह की ओर से गोष्ठी का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed