फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Students learned science from the orientation program of STEM Lab.

Pauri News: स्टेम लैब के ओरियंटेशन कार्यक्रम से विद्यार्थियों ने सीखा विज्ञान

Sun, 29 Dec 2024 11:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Students learned science from the orientation program of STEM Lab.
देवप्रयाग। उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा व अनुसंधान केंद्र (यूसर्क) की ओर से अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज चमराड़ा देवी भरपूर में स्थापित स्टेम लैब का ओरियंटेशन कार्यक्रम किया गया। इसमें वैज्ञानिक डॉ. राजेंद्र सिंह राणा ने कहा कि स्टेम लैब विद्यार्थियों को विज्ञान विषयों को सीखने व समझने में सहायक होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यूसर्क द्वारा प्रदेश में 82 स्टेम लैब, 200 विज्ञान चेतना केंद्र स्थापित किए गए हैं। इससे हमारे प्रदेश के छात्र छात्राएं सीधे लाभान्वित हो रहे हैं। प्रधानाचार्य मनीष सिंह ने यूसर्क की निदेशक प्रो.अनीता रावत व समस्त यूसर्क परिवार का आभार जताते हुए कहा कि इस लैब से विद्यार्थी प्रयोगात्मक तरीके से विज्ञान के नियमों को जान सकेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में यूसर्क विशेषज्ञ राकेश रावत ने विद्यार्थियों से स्टेम संबंधी प्रयोग करवाए। साथ ही जीवन में विज्ञान के महत्व को रोचक व प्रयोगात्मक तरीके से समझाया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के स्टेम लैब प्रभारी डॉ. आलोक मैठाणी ने किया। इस मौके पर मुकेश देवरानी, योगेश कुमार, अंकिता शर्मा, पद्मेंद्र रौथाण, जितेंद्र बिष्ट, रेखा थपलियाल व सीमा आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed