फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Students had a heated argument with the controller of examination

छात्रों की परीक्षा नियंत्रक से हुई तीखी बहस

Wed, 28 Jul 2021 09:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
Students had a heated argument with the controller of examination
परीक्षाफल घोषित करने की मांग पर एचएनबी गढ़वाल विवि के परीक्षा नियंत्रक और छात्रों के बीच बहस हो गई। छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक के रवैये पर आक्रोश जताया। परीक्षा नियंत्रक के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए छात्र कुछ देर तक कुलसचिव कार्यालय में धरने पर भी बैठे। हालांकि बाद में कुलसचिव ने छात्रों को समझा-बुझाकर शांत किया। वहीं, छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए कुलपति को भी ज्ञापन भेजा है। उन्होंने दो दिन के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर धरना देने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बुधवार को बिड़ला परिसर के पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष अनमोल भंडारी के नेतृत्व में छात्र सेमेस्टर परीक्षाओं के रिजल्ट घोषित करने की मांग के लिए परीक्षा नियंत्रक कार्यालय गए। बीटेक फाइनल वर्ष के छात्र कुणाल बिष्ट ने बताया कि उसका एक संस्थान में नियोजन हुआ है, जिसके लिए उसे मार्कशीट की जरूरत है, लेकिन विवि रिजल्ट घोषित नहीं कर रहा है। छात्रों ने आरोप लगाया कि वार्ता के दौरान परीक्षा नियंत्रक प्रो. अरुण रावत ने समस्या सुनने के बजाय अनुचित शब्दों का प्रयोग किया।
विज्ञापन

इससे नाराज छात्र आक्रोश जताते हुए कुलसचिव कार्यालय में चले गए। जहां कुलसचिव डा. अजय खंडूड़ी के समक्ष परीक्षा नियंत्रक से वार्ता हुई, लेकिन यहां भी छात्रों की परीक्षा नियंत्रक से बहस हो गई। छात्रों का कहना था कि विवि की लेटलतीफी से छात्रों का भविष्य खराब हो रहा है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. रावत ने छात्रों के आरोप को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने किसी भी अनुचित शब्द का प्रयोग नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed