फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Students demonstrated in Vice Chancellor's Secretariat

छात्रों ने कुलपति सचिवालय में किया प्रदर्शन

Thu, 18 Nov 2021 07:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
Students demonstrated in Vice Chancellor's Secretariat
गढ़वाल केंद्रीय विवि के खिलाफ छात्रों का विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। गढ़वाल विवि के परिसरों में कक्षाओं का विधिवत संचालन और छात्रसंघ चुनाव सहित अन्य मांगों के लिए हर दिन विभिन्न छात्र संगठन कुलपति सचिवालय के आगे धरना प्रदर्शन को पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को छात्र नेताओं के साथ ही छात्र-छात्राएं पांच सूत्री मांगों के लिए कुलपति सचिवालय के समक्ष पहुंचे। यहां पर नारेबाजी करते हुए छात्र धरने पर बैठ गए। इस मौके पर छात्रनेताओं ने कहा कि विवि प्रशासन की ओर से तृतीय सेमेस्टर के साथ ही प्रयोगात्मक कक्षाओं के लिए परिसर को खोला गया है, जबकि यूजी और पीजी की कक्षाएं पूर्ण रूप से नहीं खोली गई है। बस सेवा शुरू नहीं होने पर छात्रों को समस्या से जूझना पड़ रहा है। छात्र-छात्राओं ने कुलपति से बस सेवा शुरू करने, छात्रसंघ चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त करने, प्रथम, तृतीय व पंचम सेमेस्टर में प्रवेशित छात्रों के परिचय पत्र और पुस्तकालय पत्र जारी करने सहित छात्रावास फार्म उपलब्ध करवाने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों में छात्रनेता सम्राट सिंह राणा, सूरज नेगी, कुलदीप दानू, किशन, राहुल राणा, हिमांशु, आयुष, आर्यन, दीपक, चंदन, राजवर्धन, शिवानी, सुप्रिया, शबनम आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed