{"_id":"64e88b8077d1da4f570fef27","slug":"students-burnt-the-effigy-of-union-ministry-of-education-pauri-news-c-51-1-sdrn1019-1161-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का पुतला फूंका
विज्ञापन
फोटो
पौड़ी। तीन सूत्री मांगाें को लेकर एनएसयूआई के छात्रों का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। इस दौरान उन्होंने बीजीआर परिसर के गेट के बाहर केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का पुतला फूंकते हुए सीयूईटी को समाप्त कर पुरानी व्यवस्था से प्रवेश देने की मांग की।
शुक्रवार को एनएसयूआई के छात्र बीजीआर परिसर पौड़ी के गेट के बाहर एकत्रित हुए। यहां पर उन्होंने न केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला आग के हवाले किया। इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित नौटियाल ने कहा कि सीयूईटी के विरोध में आंदोलन किया जा रहा है। कहा कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती छात्राओं का आंदोलन जारी रहेगा। पुतला फूंकने वालों में मुकुल, अर्जुन गोदिलया, अमन नेगी, विजय नेगी, हिमांशु आदि शामिल रहे। वहीं एबीवीपी के छात्र भी अनिश्चितकालीन धरने पर तीसरे भी बैठे रहे।