फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Students are not able to take admission in ITI

आईटीआई में प्रवेश नहीं ले पा रहे हैं छात्र

Wed, 05 Jan 2022 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 07:15 PM IST
विज्ञापन
Students are not able to take admission in ITI
नगर पालिका क्षेत्र में संचालित हो रही आईटीआई के लिए 31 वर्ष बाद भी भवन नहीं बन पाया है। किराए के भवन में संचालित हो रही आईटीआई का भवन 11 मई को आपदा से ध्वस्त होने से इस वर्ष भी छात्र प्रवेश नहीं ले पाए हैं, जबकि यहां तैनात कर्मियों को मुनिकीरेती अटैच कर दिया गया है।
विज्ञापन

वर्ष 1992 में क्षेत्रीय जनता के आंदोलन के बाद सरकार ने देवप्रयाग में आईटीआई की स्थापना की थी। वर्ष 2002 में तत्कालीन नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने आईटीआई को पालिका के बहुउद्देश्य भवन में शिफ्ट करवाया। 11 मई की आपदा में तीन मंजिला बहुउद्देश्य भवन ध्वस्त होने से लाखों के उपकरण भी बह गए। 12 मई को तत्कालीन मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, डा. धन सिंह रावत ने आपदा प्रभावित इलाके का भ्रमण किया। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी टिहरी को आईटीआई भवन के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध होने तक किराये के भवन में आईटीआई संचालन के निर्देश दिए थे, लेकिन आज तक कक्षाएं शुरू नहीं हो पाई। जिससे वर्ष 2021 शून्य सत्र रहा, जबकि आधे स्टाफ का तबादला कर दिया गया। शेष कर्मियों को भवन उपलब्ध होने तक आईटीआई मुनिकीरेती में उपस्थिति दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

- नगर के पास भ्वींट गांव में आईटीआई भवन के लिए 0.500 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध हो चुकी है, जिसका संयुक्त निरीक्षण किया गया है। भूगर्भीय रिपोर्ट आने के बाद कार्यदायी एजेंसी का चयन कर डीपीआर तैयार की जाएगी। इसी वर्ष भवन निर्माण और कक्षाओं का संचालन शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। भवन न होने से अंतिम वर्ष के छात्रों की परीक्षा भी आईटीआई देहरादून में करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रधानाचार्य शैलेंद्र शर्मा, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान देवप्रयाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed