फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Students advised to stay away from drugs

Pauri News: छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने की दी सलाह

Mon, 30 Dec 2024 10:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Students advised to stay away from drugs

विज्ञापन




थलीसैंण। पीजी थलीसैंण में एनएसएस एवं एंटी ड्रग सेल की ओर से नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया।


महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य डॉ. छाया सिंह ने छात्र-छात्राओं से समाज को नशे से दूर रखने के लिए जागरूक करने का अह्वान किया। छात्रा सुमन ने समस्त प्राध्यापकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को नशा मुक्त अभियान की शपथ दिलाई। डॉ. बिपेंद्र सिंह रावत ने ड्रग एवं मादक पदार्थ से होने वाली विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं जैसे लिवर एवं न्यूरोलॉजी संबंधी रोगों के बारे में जानकारी दी। डॉ. जया कृष्ण ने शराब से होने वाली पारिवारिक व सामाजिक समस्याओं के बारे में विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम के अंत में प्रभारी प्राचार्य डॉ छाया सिंह ने छात्र-छात्राओं से समाज को नशे से दूर रखने के लिए जागरूक करने का अह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन एंटी ड्रग सेल नोडल अधिकारी डॉ. विवेक रावत ने किया। इस मौके पर डॉ. विकास प्रताप सिंह, डॉ. अजय कुमार, डॉ. धर्मेंद्र कुमार और डॉ. गिरीश चंद्र आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed