{"_id":"611fb1198ebc3e799e3d271a","slug":"student-seriously-injured-in-fight-admitted-in-dehradun-shrinagar-news-drn3879627130","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौड़ी: दो छात्रों के बीच मामूली कहासुनी के बाद मारपीट, एक छात्र देहरादून में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौड़ी: दो छात्रों के बीच मामूली कहासुनी के बाद मारपीट, एक छात्र देहरादून में भर्ती
Sat, 21 Aug 2021 03:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 03:36 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
राजकीय इंटर कॉलेज कीर्तिनगर के दो छात्रों के बीच मामूली कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसमें एक छात्र घायल हो गया। उसे देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घायल छात्र के ताऊ ने आरोपी छात्र के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई है। घटना 17 अगस्त की है लेकिन परिजनों ने 20 अगस्त को इसकी प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन
कोतवाल कीर्तिनगर रविंद्र यादव ने बताया कि 17 अगस्त को जीआईसी कीर्तिनगर के छात्र आयुष नेगी निवासी मलेथा का झगड़ा एक अन्य छात्र के साथ हो गया। झगड़े में घायल आयुष नेगी घर पहुंचा तो उसके पेट में दर्द होने लगा। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज श्रीनगर ले गए।
विज्ञापन
उसकी स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। इसपर परिजन उसे कैलाश अस्पताल देहरादून ले गए। उन्होंने बताया कि आयुष की स्थिति गंभीर है। वहीं इलाज के दौरान आयुष की मौत हो गई। आयुष के ताऊ महावीर नेगी ने एक छात्र सहित अन्य के खिलाफ तहरीर दी है। इस आधार पर विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन